फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Encroachment will be removed from the pond land

Rampur News: तालाब की भूमि से हटेगा अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from the pond land
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को राजस्व व विकास कर्मियों ने संयुक्त रूप से ग्राम तालमहावर के मजरा में अवैध रूप से पाटे गए तालाब की संयुक्त रूप से जांच की। पैमाइश के दौरान तालाब को पाटकर अवैध पक्के निर्माण व धार्मिक स्थल बने पाए गए। शनिवार को जेसीबी के जरिये तालाब से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल, जिला प्रवक्ता मनजीत सिंह अटवाल, जागीर सिंह आदि ने एसडीएम हिमांशु उपाध्याय से शिकायत की थी कि ग्राम तालमहावर के मजरा में एक सरकारी तालाब है। जिसको कुछ लोगों ने अवैध रूप से पाटकर पक्के निर्माण कर लिए हैं तथा सरकारी गूल को भी पाट लिया है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि गांव का गंदा पानी तालाब पटा होने की वजह से तालाब में न जाकर किसानों के खेतों में जा रहा है। जिसके कारण खेत की फसलें नष्ट हो रहीं हैं। उनका यह भी कहना था कि लोग रास्ते में कीचड़ होने की वजह से खेतों में होकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने मामले की जांच नायब तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी को दी थी। उन्होंने पैमाइश कर तालाब से अवैध कब्जे को हटाने के निर्देश भी दिए थे। शुक्रवार की सुबह लेखपाल दीपक जैन केमरी पुलिस व ब्लॉक कर्मियों के साथ गांव ताल महावर के मजरा पहुंचे। राजस्व व विकास कर्मियों ने संयुक्त रूप से मामले की जांच की। इसके बाद तमाम ग्रामीणों की मौजूदगी में सरकारी तालाब की पैमाइश की गई।

लोगों ने बताया कि पैमाइश के दौरान तालाब की भूमि को अवैध रूप से पाटकर अवैध पक्के निर्माण तथा एक धार्मिक स्थल का निर्माण भी मिला। राजस्व कर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि शनिवार को जेसीबी के जरिये अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद सभी लोग तहसील मुख्यालय लौट आए। इस मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह गिल, जिला प्रवक्ता मंजीत सिंह अटवाल, जागीर सिंह, गुरदीप सिंह व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed