फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   encroachment removed by palika

नगर पालिका ने तुड़वाया अतिक्रमण, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
encroachment removed by palika
रामपुर। शहर में नगर पालिका की ओर से सड़क कब्जाने के आरोप में अवैध निर्माण को तोड़ना शुरु कर दिया। दीवार, छत का लिंटर और छज्जा हथौड़ों से गिरा दिया गया। इस बीच नगर पालिका की इस कार्रवाई की वजह से लोगों में हड़कंप मचा रहा। अफसरों का कहना है कि आगे भी कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

मोहल्ला सतूने संग में एक मकान स्वामी द्वारा अवैध कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी, जिसके बाद ईओ ने जांच कराई। जांच में शिकायत सही पाई गइ। जिस पर शनिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद स्टॉफ आ गया। इसके बाद अतिक्रमण को तोड़ना शुरु किया गया। चूंकि, आसपास और भी मकान हैं, जिसकी वजह से उन्हें कोई नुकसान न पहुंचे, लिहाजा हाथ से ही अतिक्रमण को तोड़ने का काम शुरु कर दिया गया। शनिवार को दीवार, छत का लिंटर और छज्जे तोड़े गए। अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed