{"_id":"640aaddf383692b411072ed4","slug":"encounter-of-the-murderers-with-the-police-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: हत्यारोपियों की पुलिस से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: हत्यारोपियों की पुलिस से हुई मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
Fri, 10 Mar 2023 09:41 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Mar 2023 09:41 AM IST
सार
शुक्रवार तड़के पुलिस बदमाशों की तलाश में कंबिंग कर रही थी। इस दौरान बदमाशों की रामगंगा पुल के निकट बदमाश श्रीपाल और रामनिवास ढकुरिया रोड पर मिल गए। पुलिस ने जब बदमाशों को दबोचना चाहा।
विज्ञापन
दो बदमाशों को लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुवार रात को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी रोहिताश के गांव के ही पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या की थी। उसके बाद बदमाश दुस्साहस दिखाते हुए शव अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के पुलिस बदमाशों की तलाश में कंबिंग कर रही थी। इस दौरान बदमाशों की रामगंगा पुल के निकट बदमाश श्रीपाल और रामनिवास ढकुरिया रोड पर मिल गए। पुलिस ने जब बदमाशों को दबोचना चाहा। लेकिन बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इसके बाद बदमाशों से पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा बदमाशों से रोहिताश के बारे में पूछताछ की गई। उनकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने रोहिताश का शव बरामद कर लिया। घायल बदमाशों को शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। देर रात में ही पुलिस ने इस मामले में पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन