{"_id":"6a036ed94bb48ce52f06805d","slug":"encounter-between-police-and-cow-smugglers-in-azimnagar-one-injured-rampur-news-c-15-1-mbd1058-899767-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अजीमनगर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अजीमनगर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, एक घायल
Tue, 12 May 2026 11:48 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 12 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सैदनगर। थाना अजीमनगर क्षेत्र में मंगलवार तड़के पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली थी कि दो दिन पहले नगला गणेश में गोकशी करने वाले चार आरोपी फिर किसी वारदात की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने रतनपुरा शुमाली के कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की।
दो बाइकों पर सवार चार आरोपियों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नगलिया आकिल निवासी अकील घायल हो गया। वहीं मुस्तकीम, शादाब और मोबिन मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल आरोपी के पास से गोकशी के उपकरण, तमंचा, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है। पूछताछ में अकील ने नगला गणेश में गोकशी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।