फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Employers should give provident fund benefits to employees: Anil

कर्मचारियों को भविष्य निधि का लाभ दें नियोक्ता : अनिल

Fri, 13 Jun 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Employers should give provident fund benefits to employees: Anil
रामपुर। कर्मचारी भविष्य निधि बरेली के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार ने नियोक्ताओं से कर्मचारियों को भविष्य निधि का लाभ देने का आह्वान किया। वह रेडिको खेतान लिमिटेड में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने
विज्ञापन

सभी वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा की विश्व में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन विश्व की सबसे बड़ी सोशल वेलफेयर संस्था है। उन्होंने कहा सरकार कर्मचारियों को भविष्य निधि को लेकर बेहद गंभीरता से काम कर रही है, ताकि बिना किसी समस्या के कर्मचारियों को भविष्य निधि का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कंपनी के प्रबंधन तथा समस्त ठेकेदारों से आग्रह किया के भविष्य निधि की योजनाओ का लाभ सभी तक पहुंचाएं साथ ही नियोक्ता को भविष्य निधि के संबंध में आ रही समस्याओं को सुना व उन समस्याओं को निदान भी किया। इस मौके पर रेडिको खेतान के डायरेक्टर अमर सिंह ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक उपाध्यक्ष एचआर एंड एडमिन अजय प्रताप सिंह ने सभी वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य निधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। संचालन सहायक उपाध्यक्ष एचआर एंड एडमिन अजय प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त मनोज कुमार व प्रवर्तन अधिकारी विजय कुमार तथा प्रशांत श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed