फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Employees locked offices in the evening

Rampur News: शाम होते ही दफ्तरों में कर्मचारियों ने लगाए ताले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Employees locked offices in the evening
रामपुर।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन को लेकर कलक्ट्रेट कर्मियों ने वर्क-टू-रूल आंदोलन शुरू कर दिया। इसके तहत शाम पांच बजे के बाद कर्मियों ने दफ्तर का कामकाज छोड़ दिया और दफ्तरों पर ताले लगा दिए। कर्मचारियों ने साफ किया कि उनका आंदोलन तेजी से चलेगा और 21 अक्तूबर को कर्मचारी कलक्ट्रेट में धरना देंगे।

पुरानी पेंशन समेत विभिन्न मांगो को लेकर कर्मचारी काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू कर दिया है। संघ के प्रांतीय आह्वान पर कर्मियों अब वर्क-टू-रूल आंदोलन शुरू किया है। इसके तहत कर्मियों ने सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ही कार्य किया। पांच बजे के बाद कर्मियों ने कामकाज छोड़ दिया और दफ्तर पर ताले लगा दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन सक्सेना व जिला मंत्री नितिन राज सक्सेना ने कहा कि प्रांतीय आह्वान पर 20 अक्तूबर तक वर्क-टू-रूल का कार्यक्रम जारी रहेगा। इसके तहत कर्मचारी शाम पांच बजे के बाद दफ्तरों में काम नहीं करेंगे। शाम पांच बजने के बाद कर्मियों ने दफ्तरों पर ताले डाल दिए। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष ने कहा कि 21 अक्तूबर को कर्मचारी कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष अंकुर सक्सेना, दीपक कुमार, विनय कांबोज, धर्मेंद्र मोहन सक्सेना, नवनीत सक्सेना, छत्रपाल सिंह, शुभम जैन, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed