फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electroc theft from two brothers

दो भाइयों के यहां पकड़ी बिजली चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
electroc theft from two brothers
रामपुर। विद्युत निगम ने पहाड़ी गेट बिजली घर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो भाइयों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इनके यहां से कई टेंपर मीटर और संदिग्ध विद्युत सामग्री भी मिली है। विद्युत निगम की ओर से दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। बृहस्पतिवार की देर रात विद्युत निगम के अफसरों ने विजिलेंस टीम और पुलिस को साथ लेकर पहाड़ी गेट बिजली घर केपक्का बाग फीडर से जुड़े दो सगे भाइयों के यहां छापा मारा। दोनों भाइयों के कई घर जो कि आपस में अंदर व बाहर से जुड़े हुए थे, तथा बाहर की तरफ कई दरवाजे गुमराह करने के लिए थे। उन घरों की छत पर तलाशी लेने पर नजदीकी पोल से थ्री फेज सप्लाई लेकर सभी घरों में तीन टन के कई एसी आदि डायरेक्ट चलते पाए गए। तलाशी लेने पर उनके घरों में कई विभागीय मीटर खुर्द फुर्द अवस्था में मिले, कुछ विभागीय फर्जी सील जो कि हरदोई टेस्ट डिविजन के नाम से थी वो भी उनके घर में पाई गई। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस और विजिलेंस साथ होते हुए भी पूरे घर की तलाशी नहीं लेने दी। लगभग 20 किलोवॉट की बिजली चोरी तथा विभागीय मीटर मौके से बरामद कर विभागीय कारवाई की जा रही है। उक्त दोनों व्यक्तियों का हाथ रामपुर और आसपास के शहरों में मीटर टेंपरिंग करने में होने की संभावना है। दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को पुलिस में तहरीर दी गई है। इसके अलावा शुक्रवार को डूंगरपुर बिजली के क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान 9 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed