फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electricsupply disturb in shahbad gate and ajeetpur

शाहबाद गेट और अजीतपुर में पूरे दिन बिजली गुल

Thu, 08 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला  ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला  ब्यूरो /रामपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

ठंड शुरू होते ही बिजली की किल्लत लोगों को काफी परेशान कर रही है। लेकिन विभाग के अधिकारियों पर इसका कोई जवाब नहीं है। सुबह से ही अजीतपुर और शाहबाद गेट बिजली घर से बिजली सप्लाई बंद रही। इससे कई इलाके की पेयजल आपूर्ति भी ठप रही।

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने शासन स्तर से पूरे शहर में चौबीस घंटे बिजली की आपूर्ति करा रखी है। शासन के आदेशों पर बिजली  विभाग  के अधिकारी कर्मचारियों ने पानी फेर दिया है। लगातार कहीं न कहीं फाल्ट हो जाने के कारण बिजली सप्लाई बंद रहती  है। जबकि पूूरे शहर में अंडरग्राउंड तार पड़ने के अलावा कई जगहों पर नये तार पड़े गए हैं। इसके बाद भी लगातार बिजली किल्लत से लोगों को जूझना पड़ा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को पनवड़िया बिजली घर में कोई बड़ी कमी हो जाने से कारण तीन बिजली घरों को मिलने वाली सप्लाई के 132 केवी  में दोपहर के समय फाल्ट हो जाने के कारण   चार घंटे बिजली सप्लाई बंद हो जाने के कारण आधे शहर के दर्जनों मोहल्लों में कई घंटे तक अंधेरा   छाया। यहां तक की गंज क्षेत्र के कई मोहल्लों में आधी रात के बाद बिजली आ सकी जबकि बुधवार सुबह से ही बिजली ने फिर से यह काम शुरू हो गया। अजीतपुर बिजली घर में केसी मोहल्ले में दो खंभे लगने की वजह से सुबह से हीबिजली बंद हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा शाहबाद गेट  के बिजली घर में  फाल्ट हो जाने के बाद भी बिजली चली  गई।  किस वजह से गई। इसका किसी भी अधिकारी को जानकारी नहीं  है। सुबह से ही बिजली बंद हो  जाने के  कारण मोहल्ले के लोगों को  पानी की सप्लाई  मिलनी बंद हो  गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी आई  सामने आई  इसके अलावा शहर में भी कई मोहल्लों की बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed