{"_id":"6352e1c9cc7a3d300859c93c","slug":"electricity-will-be-available-uninterrupted-on-diwali-rampur-news-mbd4451129120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली
विज्ञापन
दीपावली पर निर्बाध रूप से मिलेगी बिजली
रामपुर। दिवाली पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली कटौती से मुक्त कर दिया गया। शुक्रवार से अगले पांच दिनों तक बिजली की सप्लाई अनवरत जारी रहेगी। बिजली विभाग के अफसरों का दावा है कि बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए लगातार टेस्टिंग कराई गई। कर्मचारी खराब बिजली लाइनों और उपकरणों पर मरम्मत करते रहे। अब त्योहार पर अतिरिक्त कर्मचारी निगरानी को लगाए गए हैं, ताकि बिजली की कटौती न होने पाए।
एक्सईएन प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि त्योहार पर शहरवासियों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति देने के लिए पहले से तैयारी कर ली है। जर्जर बिजली लाइनों को हटवाया जा चुका है। खराब पड़ी बिजली लाइनों से फॉल्ट की शिकायतें आती थीं, उनको भी ठीक करा दिया गया है। खराब ट्रांसफार्मरों को बदलवाकर उनके स्थान पर नए ट्रांसफार्मर रख दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र में भी सप्लाई निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक दी जाएगी। देहात के सब स्टेशन पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। दीपावली पर हर साल बिजली व्यवस्था पर सवाल खड़े हो जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। शहर क्षेत्र को 25 अक्तूबर तक पूरी तरह से कटौती मुक्त रखे जाने का आदेश किया गया है।