{"_id":"6670a5d1c4ed71353106b444","slug":"electricity-was-not-available-even-on-bakrid-heat-made-us-miserable-rampur-news-c-282-1-rmp1001-123906-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बकरीद पर भी नहीं मिली बिजली, गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बकरीद पर भी नहीं मिली बिजली, गर्मी ने किया बेहाल
विज्ञापन
रामपुर। बकरीद पर भी बिजली ट्रिपिंग होती रही। सुबह से कई बार सप्लाई बाधित हुई, जिसके चलते गर्मी में लोग बेहाल हो गए। शाहबाद गेट क्षेत्र में सुबह सात बजे से ट्रिपिंग शुरू हुई। इसके साथ पहाड़ी गेट और डूंगरपुर में दोपहर एक बजे से बिजली आंखमिचौली खेलती रही। ऐसे में लोगों का पसीने से बुरा हाल हो गया।
शहर में कई मोहल्लों में रोजाना बिजली ट्रिपिंग हो रही है। शाहबाद गेट पर सुबह से बिजली सप्लाई की दिक्क्त हो रही है। सुबह करीब सात बजे से हर 10 मिनट तक 10 बजे तक ट्रिपिंग होती रही, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। इसके साथ डूंगरपुर में सोमवार को दिनभर बिजली की स्थिति ऐसी ही रही। दोपहर एक बजे से हुई कटौती दो घंटे तक लगातार रही।
पहाड़ी गेट पर दोपहर दो बजे से तीन घंटे की सप्लाई बाधित रही। त्योहार पर भी बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों में रोष दिखा। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि त्योहार के दिन निर्बाध आपूर्ति के निर्देश दिए गए थे। अगर कहीं कटौती हुई तो इसकी जांच कराई जाएगी।