{"_id":"662c4977318693b89f079816","slug":"electricity-remained-disrupted-for-three-hours-in-rampur-and-eight-hours-in-tanda-rampur-news-c-282-1-rmp1001-120623-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में तीन और टांडा में आठ घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में तीन और टांडा में आठ घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों में एसी और कूलर चलने से बिजली का लोड भी बढ़ रहा है। इस कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार रात रामपुर शहर में तीन घंटे और टांडा में करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा कई जगह पर ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहे हैं। इसकी वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है। बृहस्पतिवार रात 12 बजे से रामपुर शहर में कई इलाकों में बिजली बाधित रही है। शाहबाद, ज्वालानगर और डूंगरपुर में रात में तीन घंटे सप्लाई ठप रही। सुबह तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। वहीं, टांडा में 12 बजे के बाद आठ घंटे सप्लाई बाधित रही। सुबह 8 बजे तक सप्लाई आ सकी।
-- -- -- -- -- --
बिजली सप्लाई के लिए सभी जगह तत्पर हैं। कहीं पर कोई फाल्ट हो जाता है तो उसके तत्काल ठीक कराते हैं। इस वजह से शटडाउन लिया जाता है। -इमरान खां, एक्सईएन प्रथम, बिजली विभाग, रामपुर
विज्ञापन
बिजली सप्लाई के लिए सभी जगह तत्पर हैं। कहीं पर कोई फाल्ट हो जाता है तो उसके तत्काल ठीक कराते हैं। इस वजह से शटडाउन लिया जाता है। -इमरान खां, एक्सईएन प्रथम, बिजली विभाग, रामपुर
विज्ञापन