फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electricity depatment ao fir

आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिजली विभाग का एओ फंसा

Tue, 23 Aug 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 23 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
electricity depatment ao fir
crime demo - फोटो : MID DAY
बिजली विभाग के बाबू आय से अधिक संपत्ति कमाने के मामले में फंस गए हैं। मौजूदा समय में शामली में तैनात सहायक लेखाकार के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिजली विभाग के बाबू भ्रष्टाचार की दल दल में फंसे हुए हैं। इस तरह की शिकायतें यूं तो आम तौर पर मिलती रहती थीं, लेकिन अब इस मामले में विजिलेंस की नजर टेढ़ी हो गई है। बिजली विभाग के द्वितीय खंड में सहायक लेखाकार के पद पर 2011 से 2014 तक तैनात रहे। यहां तैनाती के दौरान विजिलेंस  की टीम से भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी। इस शिकायत की जांच विजिलेंस को सौंपी गई। 
विज्ञापन


 विजिलेंस  ने मामले की जांच शुरू की तो सहायक लेखाकार फंस गए। विजिलेंस की टीम ने सहायक लेखाकार से संपत्ति का विवरण मांगा। साथ ही पूछा था कि रामपुर में तैनाती से पहले 21.65 लाख रुपये की संपत्ति थी, जो कि यहां रहते हुए उनकी संपत्ति 30 लाख कैसे पहुंच गई, जबकि उनकी आय काफी कम है। \
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका जवाब सहायक लेखाकार नहीं दे पाए, जिसके बाद  विजिलेंस इंसपेक्टर जयपाल सिंह ने सिविल लाइंस थाने में सहायक लेखाकार प्रवीन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रवीण सिंह इस वक्त शामली में तैनात हैं। वह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed