फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Electricity department fuses blown due to transformer blowing

Rampur News: ट्रांसफार्मर फुंकने से उड़े बिजली विभाग के फ्यूज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Electricity department fuses blown due to transformer blowing
रामपुर। शहरी क्षेत्र में फुंके हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने के शासन के आदेश का पालन करने में बिजली विभाग नाकाम है। बंगला आजाद खां में शनिवार की रात में 10 बजे फुंके 250-250 केवी के दो ज्वाइंट ट्रांसफार्मर सोमवार तड़के चार बजे यानी 30 घंटे बाद बदले जा सके। इस दौरान बंगला आजाद खां, दोमहला व घेर मर्दान खां मोहल्ले के तीन हजार लोग बेहाल हो गए। तमाम लोग पानी को भी तरस गए। बंगला आजाद खां में शनिवार रात ओवरलोड व शाॅर्ट सर्किट के कारण दो ज्वाइंट ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। ट्रांसफार्मर फुंकने से बंगला आजाद खां, दोमहला व घेर मर्दान खां मोहल्ले के बिजली गुल हो गई थी। शिकायतों के बाद भी रविवार को न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई। बिजली न आने से भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। मोटर न चलने से तमाम घरों में पानी की भी किल्लत हो गई। लोगों के मोबाइल फोन की बैटरी भी डाउन हो गई।
विज्ञापन

शनिवार रात भर भीषण गर्मी में परेशान लोगों की रविवार की रात भी जागते हुए गुजरी। 30 घंटे बाद सोमवार तड़के चार बजे बिजली विभाग ने दोनों ट्रांसफार्मर बदले। उसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। शहर में बिजली विभाग की हीलाहवाली देखकर गांवों में बिजली आपूर्ति की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी की बात कहकर झाड़ लिया पल्ल
शनिवार रात ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद लोगों ने बिजलीघर में शिकायत की, लेकिन रात में कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। रविवार को लोगों ने बिजलीघर पहुंचघर भी शिकायत की। इस बारे में जब गंज क्षेत्र के जेई नागेश से बातचीत की गई तो बताया कि रविवार के दिन छुट्टी है, जिस वजह से ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सकेगा। इसके चलते रविवार को दिन के साथ रातभर लोग परेशान रहे। सोमवार तड़के नगर पालिका के प्रयास के बाद ट्रांसफार्मर लाए गए और बिजली आपूर्ति सुचारु की गई।
------------
स्थानीय लोग बोले

शनिवार को बिजली जाने के कुछ घंटे बाद ही इन्वर्टर डाउन हो गए थे। रविवार दिन में और रात भर गर्मी के चलते सभी लोग बेहाल रहे। बिजलीघर में शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ। 30 घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई। - यासर
-------
ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। गर्मियों में खपत अधिक हो गई है। बिजली विभाग को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। -बबलू
-------
बिजली जाने के बाद शनिवार रात ही बिजलीघर में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में मोबाइल ट्रांसफार्मर भी नहीं लगवाए गए। -आरिश
--------
बंगला आजाद मोहल्ले में काफी कम क्षमता का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जो लोड नहीं ले पा रहा है। इसके चलते 30 घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। -आसिम खान

-------------------------------------
वर्जन:
जेई से पूछताछ की थी तो बताया कि ट्रांसफार्मर लगवा दिए गए हैं और आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। शाॅर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी।
-विनोद कुमार आर्य, अधिशासी अभियंता, पश्चिमी उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण मंडल रामपुर।
---------------------------------------------------


स्वार 20 और बिलासपुर में छह घंटे गुल रही बिजली
स्वार/ बिलासुपर। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। शनिवार की रात स्वार के मोहल्ला चक स्वार में होली चौक के पास एलटी लाइन का केबिल टूट गया था, जिसे रविवार की शाम दुरुस्त किया जा सका। इसके कारण लगभग 20 घंटे बिजली ठप रही।
वहीं बिलासपुर में ओवरलोडिंग के कारण नगर में टाउन प्रथम का एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया और तीन स्थानों पर बिजली के तार टूट कर गिर गए। जिसके कारण छह मोहल्लों की बिजली करीब छह घंटे ठप रही। सोमवार की सुबह 10:30 बजे नगर के मोहल्ला शांति कॉलोनी स्थित 100 केवीए के ट्रांसफार्मर में ओवरलोडिंग के चलते कोई तकनीकी खराबी आ गई। शाम करीब 4:30 बजे तक बिजली कर्मियों ने ट्रांसफार्मर ठीक कर दिया। इसके बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed