फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electricity crises in rampur

शहर में आज रहेगा बिजली संकट

Mon, 01 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
electricity crises in rampur
एचटी लाइन और टॉवर में मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को पूरे शहर में बिजली संकट रहेगा। मरम्मत कार्य सुबह से शाम तक चलेगा। इस दौरान एक ही एचटी लाइन से जिले को सप्लाई मिल सकेगी। इस कारण शहर के सभी बिजलीघर क्षेत्रों में दो-दो घंटे के रोस्टर से सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन



लोड बढ़ने पर कुछ बिजलीघर क्षेत्रों में कटौती का समय बढ़ भी सकता है। मंगलवार को यदि आप कोई बिजली संबंधित कार्य करने की सोच रहे हैं तो इसे टाल दें, क्योंकि मंगलवार को सुबह से शाम तक पूरे शहर में बिजली संकट रहेगा। शहर में बिजली सप्लाई के लिए मुरादाबाद से एचटी लाइन नंबर 73 और 76 से सप्लाई मिलती है।
विज्ञापन



मंगलवार को एचटी लाइन नंबर 76 में मरम्मत कार्य होगा। इस एचटी लाइन से शहर में किला, रजा इंटर कालेज, पहाड़ी गेट, सिटी मेंस आदि बिजलीघरों को सप्लाई दी जाती है। एक्सईएन ट्रांसमिशन एके गुप्ता ने बताया कि रामगंगा नदी के पुल के निकट बने टॉवरों पर एचटी लाइन में डिस्क टूट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को इन डिस्क को बदलने के साथ ही इंसुलेटर रिप्लेसमेंट और अन्य कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह करीब दस बजे से शाम को छह बजे तक इस एचटी लाइन से रामपुर को सप्लाई बंद रहेगी। 76 नंबर एचटी लाइन के बंद होने के कारण पूरा लोड 73 नंबर एचटी लाइन पर रहेगा इसलिए, एक साथ पूरे शहर में सप्लाई देना संभव नहीं होगा।



मरम्मत कार्य के दौरान सप्लाई सिर्फ एक ही लाइन से आएगी इसलिए, अलग-अलग बिजलीघर क्षेत्रों में कटौती कर सप्लाई दी जाएगी। मरम्मत कार्य शाम करीब छह बजे तक चलेगा इसके बाद टेस्टिंग होगी। जिस कारण बिजली सप्लाई रात में करीब सात बजे के आसपास ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed