{"_id":"6403a0ca1e9eeb36f206cb84","slug":"electric-supply-of-87-houses-breake-rampur-news-c-15-1-76259-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बकाया जमा न करने पर बिजली विभाग ने 87 लोगों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बकाया जमा न करने पर बिजली विभाग ने 87 लोगों के कनेक्शन काटे
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग ने बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई करते हुए 87 लोगों के घरों के मीटरों के तार काट कर सप्लाई रोकी है। विभाग ने लोगों से जल्द बकाया जमा करने के लिए चेतावनी दी है। इस दौरान टीम ने कई अन्य मोहल्लों में चेकिंग की और लोगों से बिल वसूली की।
शहर में बिजली विभाग की टीम ने जेल रोड की तरफ कई मोहल्लों में भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने बड़े बकायेदारों के घरों की मीटर की रीडिंग चेक की। इसके साथ ही उनके बिलों की सूची भी देखी। इस दौरान टीम ने 87 बड़े बकायेदारों के घरों के मीटरों के तार काट दिए और सप्लाई रोक दी। एक्सईएन प्रथम भीष्म कुमार ने बताया कि अभी होली के चलते चेकिंग अभियान को धीमा किया गया है। मगर जिन लोगों ने भी अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है वह तुरंत जमा करवा दें, अन्यथा की स्थिति में अब हर जगह लोगों के मीटरों के तार काटकर सप्लाई रोक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मीटरों की रीडिंग के साथ छेड़छाड़ करना बंद कर दें। इसमें बड़ी कार्रवाई हो सकती है।