{"_id":"62ae2cb8f0dc1f183346a8bf","slug":"electric-supply-distrbed-in-dugarpur-power-house-rampur-news-mbd4318981185","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे का तार लगी पतंग गिरने से डूंगरपुर बिजलीघर में फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे का तार लगी पतंग गिरने से डूंगरपुर बिजलीघर में फाल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लोहे का तार लगी पतंग डूंगरपुर बिजलीघर के यार्ड में गिरने से यार्ड में आग लग गई। एचटी लाइन में फाल्ट होने से पूूरे इलाके की विद्युतापूर्ति शाम से ठप पड़ी है। जिससे लोग परेशान है।
लोहे का तार लगी पतंगे जहां लोगों की जान के लिए आफत बनी हुई हैं वहीं, विद्युत आपूर्ति के लिए भी खलनायक बनी हुई हैं। शनिवार की शाम करीब छह बजे डूंगरपुर बिजलीघर के यार्ड में लोहे का तार लगी पतंग गिर गई। पतंग गिरते ही फाल्ट होने से बिजलीघर के यार्ड में आग लग गई। बिजलीघर में रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर फ्यूज उड़ गए। 33 केवीए की एचटी लाइन ट्रिप कर गई। जिससे शाम छह बजे से डूंगरपुर बिजलीघर से जुड़े इलाके की विद्युतापूर्ति ठप पड़ी है। विद्युतापूर्ति ठप होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि रोजाना दोपहर 12 बजे से रात करीब आठ बजे तक लोहे का तार लगी पतंग से बिजलीघरों में फाल्ट होने लगते हैं। लाइनों के तार टूटने से विद्युतापूर्ति ठप हो जाती है। विभाग के कीमती विद्युत उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। शनिवार को डूंगरपुर बिजलीघर में पुन: लोहे का तार लगी पतंग गिरने से बिजलीघर में फाल्ट हो गया है। फाल्ट दुरुस्त होने के बाद विद्युतापूर्ति सुचारु हो पाएगी।