फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electric supply breake

दो घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, आठ मोहल्लों की बत्ती गुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
electric supply breake
रामपुर। 132 पनवड़िया बिजली घर के फीडर में शार्ट सर्किट से 33 केवीए की लाइन टूट गई। जिससे आठ मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। देर शाम जब कर्मचारियों को जानकारी लगी तो टीम तार जोड़ने में मशक्कत करने लगी। इस बीच काफी देर तक लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

पनवड़िया बिजलीघर में लोड अधिक होने पर करीब तीन बजे के आसपास फीडर से 33 केवीए का तार टूट गया। इस दौरान मेन लाइन बंद हो गई। ऐसे में आठ मोहल्ले जिनमें शाहबाद गेट, एलआईसी, एकता विहार, कोतवाली गेट, डायमंड कालोनी, कोतवाली रोड और कुंडा मोहल्ले की बिजली उड़ गई। काफी देर तक बिजली सही न होने पर लोगों ने इसकी शिकायत की। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने बिजली घर का तार सही करने की कोशिश की। इधर, जेई संजीव चौरसिया ने बताया कि टीम को लाइन जोड़ने के लिए कहा गया है। वहीं शाम को बिजली सुचारु की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed