फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Electric pole fell on school bus, children narrowly escaped

Rampur News: स्कूल बस पर गिरा बिजली का खंभा, बाल-बाल बचे बच्चे

Sun, 21 Jul 2024 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 21 Jul 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Electric pole fell on school bus, children narrowly escaped
केमरी। स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस पर अचानक से गांव में लगा एक बिजली का खंभा मय ट्रांसफार्मर के गिर गया। बस में बैठे बच्चे बुरी तरह घबरा गये। गनीमत रही कि बिजली ना आने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चिड़ियाखेड़ा स्थित एक स्कूल की बस शनिवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चों को छोड़ने ग्राम पट्टी बसंतपुर जा रही थी। गांव में अंदर से बस गुजर रही थी तभी गांव के चौराहे पर सड़क के बराबर में लगा बिजली का खंभा मय ट्रांसफार्मर के बस के ऊपर गिर गया। अचानक से खंभा बस के ऊपर गिरने से बस में बैठे बच्चों में अफरा तफरी मच गई। बच्चे घबराकर रोने लगे। तभी वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और तुरंत सूचना बिजली विभाग को दी। ग्रामीणों और ड्राइवर की मदद से बच्चों को बस से नीचे उतारा गया। सूचना मिलते ही विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे और खंभे को बस के ऊपर से हटाकर एक किनारे कराया। ड्राइवर व ग्रामीणों ने बच्चों के अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अभिभावक मौके पर पहुंचे व अपने अपने बच्चों को लेकर घर वापस गए। गनीमत रही कि उस समय विद्युत् आपूर्ति बंद पड़ी थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यह खंभा काफी समय से जर्जर हालात में था। जिसकी शिकायत कई बार विद्युत विभाग के कर्मियों से की गई। मगर कभी विभाग ने इस खंभे को ठीक करना मुनासिब नहीं समझा। गांव में अन्य और भी ऐसे खंभे है जो कि जर्जर हालात में हैं। मगर विभाग जानते हुए भी अनदेखा कर रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि अगर बिजली आ रही होती तो इन स्कूल के बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed