फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elderly woman crushed to death by dumper

Rampur News: बुजुर्ग महिला को डंपर ने कुचला, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman crushed to death by dumper
शाहबाद। मढ़ैया बदे गांव के रहने वाली बुजुर्ग महिला आमना (55) को एक अज्ञात डंपर ने कुचल दिया। हादसे में महिला का पैर कट गया और इलाज के लिए ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सैफनी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के रहने वाले फरमान, शाहबाद के मढ़ैया बदे गांव की रहने वाली अपनी सास आमना के साथ रेवड़ी खुर्द गांव में एक बरसी की फतेहा में शामिल होने गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाहबाद-रामपुर रोड स्थित रेवड़ी खुर्द तिराहे पर सड़क पार करते समय एक अज्ञात डंपर चालक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में महिला का पैर कट गया और फरमान के हल्की-फुल्की चोटें आईं। हादसे को देखकर गांव के लोग इकट्ठे हो गए और भीड़ जमा हो गई। सड़क के बीच में दामाद फरमान की गोद में सास आमना सिसकती रहीं। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने जाम लगा दिया और हंगामा हुआ। कई वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इस बीच किसी ने एंबुलेंस को फोन किया। सूचना पाकर रेवड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल महिला आमना को तुरंत सीएचसी भेजा गया लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिवार के बीच पहुंचते ही चीखपुकार मच गई।

सूचना के बाद मृतक महिला के रिश्तेदार और गांव के लोग सीएचसी पहुंच गए। लेकिन परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। मृतक ने अपने पीछे तीन बेटे और चार बेटियों को छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed