फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elderly man injured in collision with dumper in Tanda

Rampur News: टांडा में डंपर की टक्कर से बुजुर्ग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Elderly man injured in collision with dumper in Tanda
दढ़ियाल/टांडा(रामपुर)। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मुरादाबाद–बाजपुर मार्ग पर बादली पेट्रोल पंप के सामने हुआ। घायल को स्थानीय सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल के पुत्र देवेंद्र के अनुसार वह 11 दिसंबर की रात मेट्रो कंपनी कटइया से काम करके घर लौट रहा था। इसी दौरान उसके पिता श्रीपाल बादली पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे कच्चे में खड़े होकर उसका इंतजार कर रहे थे। रात करीब नौ बजे मुरादाबाद की ओर से आ रहे डंपर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे खड़े उसके पिता को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को पहले टांडा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। इस रोड पर डंपर तेज गति से दौड़ रहे हैं। सप्ताहभर पहले भी खनन के डंपर ने कार में टक्कर मार दी थी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। इसके बाद भी डंपरों पर अंकुश नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed