फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elderly death due to corona, 86 new infected confirmed

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 86 नए संक्रमितों की पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, 86 new infected confirmed
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में जिला कारागार के सात बंदियों और डाक कर्मियों समेत 86 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 1407 हो गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद उपचार के लिए मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। वहीं सोमवार को नए संक्रमितों के मामले में भी कुछ राहत रही और कई दिन बाद एक दिन में नए संक्रमितों की संख्या 100 के नीचे रही।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कारागार के सात बंदियों, दो डाक कर्मियों समेत 86 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है, जिसमें आरटी-पीसीआर जांच में 66 संक्रमितों, एंटीजन जांच में 15 और निजी लैब जांच में पांच संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिले में अब तक कुल 10565 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 1407 है, जिसमें से 1118 संक्रमित होम आइसोलेशन में है, जबकि 76 संक्रमित अन्य जिलों में आइसोलेट हैं, 54 संक्रमित अन्य जिलों में कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। रामपुर में एल-2 कोविड अस्पताल में 39 संक्रमित आइसोलेशन में हैं जबकि सीआरपीएफ के आइसोलेशन वार्ड में 11 संक्रमित आइसोलेट हैं। जिला कारागार में भी 25 संक्रमित आइसोलेट हैं।

सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक 384 ने पूरा किया आइसोलेशन
रामपुर। सोमवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 384 लोगों ने अपनी आइसोलेशन की अवधि सकुशल पूरी की है। इससे पूर्व एक दिन में 372 संक्रमितों ने आइसोलेशन पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed