{"_id":"6a67c6c3ca553adb2f06a70a","slug":"eight-year-old-child-swept-away-by-the-current-during-heavy-rain-search-underway-rampur-news-c-282-1-rmp1001-176462-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तेज बारिश में नाले के बहाव में बहा आठ वर्षीय बालक, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तेज बारिश में नाले के बहाव में बहा आठ वर्षीय बालक, तलाश जारी
विज्ञापन
रामपुर। तेज बारिश के बीच नई बस्ती में भाई के साथ नहाने निकला आठ वर्षीय बालक नाले के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और बालक की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल सका।
नई बस्ती निवासी शन्नू के चार बेटे उमेद, अमन, अब्दुल रहीम और अब्दुल करीम हैं। इनमें अब्दुल करीम सबसे छोटा था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश शुरू हुई थी। इसी दौरान अब्दुल करीम अपने बड़े भाई अब्दुल रहीम के साथ बारिश में नहाने के लिए घर से निकला था।
जहां बच्चे नहा रहे थे वहां कच्ची सड़क है और कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं। सड़क से सटा हुआ नाला भी बह रहा था। बताया गया कि अब्दुल करीम का पैर सड़क पर बने गड्ढे में फिसल गया और तेज बहाव उसे नाले में खींच ले गया। यह देखकर अब्दुल रहीम ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की लेकिन बालक नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम और राहतकर्मी मौके पर पहुंच गए और नाले में खोजबीन शुरू कर दी। नैनीताल रोड, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट और रोडवेज क्षेत्र तक नाले के किनारे अलग-अलग टीमें लगाई गईं, ताकि बहाव में बालक कहीं दिखाई दे तो उसे रोका जा सके।
राहतकर्मियों ने कई बार नाले में उतरकर तलाश की और कांटे डालकर भी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिल सकी। मोहल्ले के लोगों की भीड़ मौके पर जमा रही और रिश्तेदार तथा अन्य लोग भी सूचना मिलते ही पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर नाले खुले छोड़ दिए गए हैं, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने नालों को सुरक्षित कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
000
एनडीआरएफ ने भी चलाया रेस्क्यू अभियान
बालक की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने देर रात तक नाले में खोजबीन की, लेकिन बालक का पता नहीं चल सका।
0000
चार भाइयों में सबसे छोटा और जुड़वा था करीम
अब्दुल करीम अपने भाई अब्दुल रहीम के साथ जुड़वा था। पिता शन्नू ने बताया कि दोनों भाई हमेशा साथ रहते थे और शाम को अक्सर साथ खेलने निकलते थे। करीम को अपने भाई के साथ रहना सबसे ज्यादा पसंद था।
0000
बच्चे के न मिलने से मां बेसुध
घटना के बाद मां सलमा की हालत खराब हो गई। वह बार-बार बेटे को याद कर रो पड़ती हैं और कई बार बेहोश हो गईं। पिता शन्नू भी देर रात तक राहत टीम के साथ खोजबीन में लगे रहे और बेटे के मिलने की उम्मीद बनाए रखी।
0000
नालों की सफाई मानसून से पहले करा ली गई थी और नालों में जगह-जगह इसलिए खुला स्थान छोड़ दिया जाता है कि लगातार इसकी सफाई होती रहे। हमारी टीम मौके पर भी पहुंची थी और हमने अपनी टीम को भी अलर्ट कर दिया है। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका