फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight Tajiyas burnt to ashes due to fire in Imambara

Rampur News: इमामबाड़ा में आग लगने से आठ ताजिये जलकर राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Eight Tajiyas burnt to ashes due to fire in Imambara
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद के इमामबाड़े में मंगलवार की रात अचानक आग लग गई। आग लगने से इमामबाड़े में रखे आठ ताजिये जलकर राख हो गए। आग की लपटें देख तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में ग्रामीणों ने दीवार को काटकर गेट के ताले को खोला और फिर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। खौद स्थित इमामबाड़ा में मंगलवार देर रात रात अचानक आग लग गई। जानकारी मिलने पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ताजिये जलने से आग तेज हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इंजन लगाकर पानी डालना शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। सुबह पुलिस भी मौके पर पहुंचे। बुधवार को दोपहर में जले हुए ताजियों को कर्बला में दफन कर दिया गया। आग लगने की वजह साफ नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed