{"_id":"69e143f00ed38659bd03b41c","slug":"eight-days-later-the-second-injured-friend-also-died-causing-uproar-rampur-news-c-282-1-rmp1016-168849-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आठ दिन बाद दूसरे घायल दोस्त की भी मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आठ दिन बाद दूसरे घायल दोस्त की भी मौत, कोहराम
Fri, 17 Apr 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। सैफनी से बरेली लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल हुए दूसरे युवक कृष्ण अवतार (36) की भी घटना के आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले दुर्घटना वाली रात ही उनके दोस्त देवेंद्र (28) की मौत हो गई थी।
बरेली के सैनिक कॉलोनी निवासी देवेंद्र उर्फ देव और बहेड़ी के बरगंवा गांव निवासी कृष्ण अवतार सैफनी में ठेकेदारी का काम करते थे। आठ अप्रैल की रात करीब साढ़े दस बजे दोनों बाइक से बरेली लौट रहे थे। मंडी के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
कृष्ण अवतार बरेली के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे, जहां बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। वह पत्नी वैष्णवी व दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद