फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight bigha wheat crop reduced to ashes due to fire in the field

Rampur News: खेत में लगी आग से आठ बीघा गेहूं की फसल राख

Mon, 11 May 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 11 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Eight bigha wheat crop reduced to ashes due to fire in the field
रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में खेत में लगी आग से किसान की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद पीड़ित किसान परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसान ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अजीतपुर निवासी सुखलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी जीविका खेती पर निर्भर है। खेत में गेहूं की तैयार फसल खड़ी थी। आरोप है कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने खेत में आग लगा दी, जिससे देखते ही देखते आग पूरी फसल में फैल गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक करीब आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। किसान के मुताबिक परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और खेती ही आय का मुख्य साधन है। फसल जलने से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं सिविल लाइंस थाना प्रभारी ओमकार सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed