{"_id":"5820d2704f1c1bf47eb38678","slug":"effect-of-smog","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध का कहर ः बीमार बना देंगी ये जहरीली हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध का कहर ः बीमार बना देंगी ये जहरीली हवाएं
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Tue, 08 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में सोमवार को चेहरा ढक कर जाता बाइक सवार। अमर उजाला
विज्ञापन
बढ़ते प्रदूषण को नजरअंदाज करना और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है। जानकारों का दावा है कि लोगों को अभी सुधर जाना चाहिए क्योंकि पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ रहा है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
प्रदूषण चाहे ध्वनि का हो या फिर पर्यावरण का। हमेशा से लोग नजरअंदाज करते आ रहे हैं। यही वजह है कि दिवाली के बाद से दिल्ली और एनसीआर में ऐसी धुंध छाई कि इसकी गिरफ्त से लोग बाहर नहीं आ पा रहे हैं। दिल्ली की धुंध का असर वेस्ट यूपी तक में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों की माने तो प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
हालत यह है कि वायुमंडल पर धुंध की चादर लिपटी हुई है, जिससे यह खतरा बना हुआ है। चेतावनी दी है कि यदि हम लोग अभी नहीं सुधरे तो और हालात बिगडे़ंगे। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. हितेंद्र कुमार का कहना है कि पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन