फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   effect of fog in rampur

कोहरे की चादर में लिपटा जिला, ठिठुरे लोग

Thu, 08 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 08 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
effect of fog in rampur
रामपुर में बुधवार को सुबह छाया घना कोहरा। अमर उजाला

विज्ञापन

कोहरे की चादर में रामपुर पूरी तरह आगोश में समाया रहा। मंगलवार की रात में छाया कोहरा बुधवार दोपहर के बाद ही छंटा। कोहरे और कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग दिन में भी वाहनों की बत्तियां जलाकर निकले। सड़क से लेकर ट्रैक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

जिले में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया है. गुरुवार को भी दिन में शीतलहर रहने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। 
मौसम में बदलाव तेजी से हुआ है। उत्तर भारत इस वक्त कोहरे की जद में है। रामपुर भी कोहरे की जद में रहा। मंगलवार की रात में कोहरे ने शहर को आगोश में ले                लिया। कोहरा बुधवार को भी रहा। कोहरे के दौरान ओस की बूंदे भी तेजी से टपकती रही। बुधवार की सुबह बच्चे कोहरे के बीच ही स्कूल जाते हुए दिखे। ठिठुरते हुए      
विज्ञापन


         स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे थे। बच्चों को इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सड़क पर दोपहिया व चार पहिया वाहन भी दिन में लाइट जलाकर चल रहे थे। हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। लोगों को इस दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के बाद कोहरा छंटा तो धूप निकली,लेकिन इसके बाद भी कड़ाके की ठंड का असर साफ देखा गया। शाम होने के बाद एक बार फिर कोहरा शहर में छा गया। लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed