{"_id":"584856624f1c1be672449856","slug":"effect-of-fog-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर में लिपटा जिला, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर में लिपटा जिला, ठिठुरे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 08 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में बुधवार को सुबह छाया घना कोहरा। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोहरे की चादर में रामपुर पूरी तरह आगोश में समाया रहा। मंगलवार की रात में छाया कोहरा बुधवार दोपहर के बाद ही छंटा। कोहरे और कड़ाके की सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लोग दिन में भी वाहनों की बत्तियां जलाकर निकले। सड़क से लेकर ट्रैक तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
जिले में न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया है. गुरुवार को भी दिन में शीतलहर रहने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम में बदलाव तेजी से हुआ है। उत्तर भारत इस वक्त कोहरे की जद में है। रामपुर भी कोहरे की जद में रहा। मंगलवार की रात में कोहरे ने शहर को आगोश में ले लिया। कोहरा बुधवार को भी रहा। कोहरे के दौरान ओस की बूंदे भी तेजी से टपकती रही। बुधवार की सुबह बच्चे कोहरे के बीच ही स्कूल जाते हुए दिखे। ठिठुरते हुए
विज्ञापन
स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे थे। बच्चों को इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही सड़क पर दोपहिया व चार पहिया वाहन भी दिन में लाइट जलाकर चल रहे थे। हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। लोगों को इस दौरान भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के बाद कोहरा छंटा तो धूप निकली,लेकिन इसके बाद भी कड़ाके की ठंड का असर साफ देखा गया। शाम होने के बाद एक बार फिर कोहरा शहर में छा गया। लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन