फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Education mafia got girl student exam in another school

यूपी बोर्ड परीक्षा: छात्रा को फर्जी ढंग से दूसरे विद्यालय में दिलवा दी परीक्षा, शिक्षा माफियाओं ने ऐसे रचा पूरा खेल

Sat, 09 Apr 2022 09:48 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी/शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैफनी/शाहबाद (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 09 Apr 2022 09:48 PM IST
सार

रामपुर के कुंदरकी क्षेत्र के एक निजी स्कूल की छात्रा को फर्जी ढंग से सैफनी क्षेत्र के एक स्कूल में यूपी बोर्ड परीक्षा दिलवा दी गई। शिकायत के बाद शिक्षा माफिया का खेल पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने स्कूल के प्रधानाचार्य व कुंदरकी क्षेत्र के स्कूल के शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Education mafia got girl student exam in another school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षा माफिया का खेल एक शिकायत के बाद उजागर हो गया। जिसमें कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के शिक्षक और सैफनी क्षेत्र के एक स्कूल के प्रधानाचार्य की सांठगाठ के बाद बिना यूपी बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण के ही एक छात्रा को यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में शामिल करवाने की बात सामने आई है। इसके लिए कुंदरकी क्षेत्र की छात्रा के नाम की ही सैफनी क्षेत्र के स्कूल से हाईस्कूल परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाली दूसरी छात्रा के पंजीकरण का सहारा लिया गया। जिसके आधार पर कुंदरकी क्षेत्र की छात्रा का फर्जी प्रवेश पत्र बनवा दिया गया था।

विज्ञापन


शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल सामाजिक विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान प्रदेशीय कंट्रोल रूम को शिकायत मिली की सैफनी क्षेत्र के परीक्षा केंद्र अब्दुल वहीद इंटर कालेज में एक छात्रा की जगह उसी नाम की दूसरी छात्रा परीक्षा दे रही है। लखनऊ में की गई शिकायत का मैसेज आते ही जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार सचल दल के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और एसपी अंकित मित्तल भी सैफनी पहुंच गए। शिकायत के आधार पर जांच की तो शिकायत सही पाई गई। हालांकि जांच में छात्रा की गलती सामने नहीं आई है बल्कि छात्रा को गुमराह कर परीक्षा दिलवाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन



परीक्षा दे रही छात्रा कुंदरकी क्षेत्र के जेआर स्कूल की निकली
मामले में परीक्षा केंद्र अब्दुल वहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और कुंदरकी क्षेत्र के जेआर स्कूल के एक शिक्षक द्वारा मिलकर इस घपले को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि अब्दुल वहीद इंटर कालेज की छात्रा परीक्षा के दौरान अनुपस्थित थी। इसी नाम की कुंदरकी क्षेत्र के एक की दूसरी छात्रा को परीक्षा देते हुए पकड़ लिया। जब इस छात्रा से जानकारी की गई तो उसने बताया कि वह कुंदरकी क्षेत्र के जेआर स्कूल में पढ़ती है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार छात्रा ने बताया कि जेआर स्कूल के एक शिक्षक ने उसका परीक्षा फार्म भरवाया था। छात्रा ने बताया कि शिक्षक ने उसका परीक्षा केंद्र सैफनी में अब्दुल वहीद इंटर कालेज में बताया और परीक्षा दिलानी शुरु करवा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा दे रही दूसरी छात्रा ने की थी आपत्ति
जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि छात्रा को जो प्रवेश पत्र दिया गया था। उसमें फोटो तो उसका लगा था लेकिन, अन्य विवरण गलत था। प्रवेश पत्र में छात्रा के माता और पिता का नाम गलत था। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार छात्रा ने उन्हें बताया कि जब उसने प्रधानाचार्य से इस संबंध में शिकायत करते हुए आपत्ति जताई थी तो प्रधानाचार्य ने छात्रा को माता-पिता का नाम बाद में सही करवाने का आश्वासन दे दिया था।


केंद्र व्यवस्थापक भी बदल दिए गए थे
परीक्षा केंद्र अब्दुल वहीद इंटर कालेज वित्त विहीन स्कूल है। बोर्ड परीक्षा की शुरुआत में इस विद्यालय के प्रधानाचार्य को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था। लेकिन, पहले ही शासन के निर्देश पर जिले भर के 39 वित्तविहीन कालेजों के केंद्र व्यवस्थापक बने प्रधानानाचार्यों को हटा दिया गया था। इनकी जगह पर राजकीय और अशासकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था। इस परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य की जगह महेश्वर सिंह को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया था। फर्जीवाड़े का खुलासा होने में शायद शासन के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक बदले जाने की प्रक्रिया भी अहम रही।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह कहा
डीआईओएस मुनेश कुमार का कहना है कि लखनऊ स्थित कंट्रोल रूम पर सैफनी क्षेत्र के वित्तविहीन विद्यालय अब्दुल वहीद इंटर कालेज में कुंदरकी क्षेत्र की एक छात्रा को उसी के नाम की दूसरी छात्रा के पंजीकरण के आधार पर फर्जी प्रवेश पत्र बनवाकर यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा दिलवाने की शिकायत की गई थी। जांच में शिकायत सही पाई गई। मामले में अब्दुल वहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और कुंदरकी क्षेत्र के जेआर स्कूल के एक शिक्षक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। मामले में केंद्र व्यवस्थापक की ओर से सैफनी थाने में तहरीर दी गई है। अब्दुल वहीद इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और कुंदरकी क्षेत्र के स्कूल के शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed