फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   E-rickshaw overturns in Karimpur, several injured

Rampur News: करीमपुर में ई-रिक्शा पलटा, कई घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns in Karimpur, several injured
स्वार। बृहस्पतिवार को स्वार–काशीपुर मुख्य मार्ग पर करीमपुर गांव के पास सवारियों से भरी ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में महिलाओं सहित कई लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक का हाथ साइलेंसर से बुरी तरह झुलस गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को कई घंटे तक भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा में सवारियां क्षमता से अधिक बैठी हुई थीं। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे गंदे पानी में पलट गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायलों नाम और पते की जानकारी नहीं हो पाई।ग्रामीणों का कहना है कि स्वार–काशीपुर मार्ग पर निजी बसों का संचालन करीब दस साल से बंद है। ऐसे में लोगों को मजबूरी में ई-रिक्शा और छोटे वाहनों से सफर करना पड़ता है। बृहस्पतिवार को भाई दूज का पर्व होने के कारण मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक था। हादसे के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीमपुर से लेकर सुल्तानपुर पट्टी तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयासों से कई घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। घायलों की हालत स्थिर है बताई जा रही है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed