फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   E-rickshaw driver dragged on bonnet after being hit video goes viral

जीप वाला जल्लाद: रईसजादे ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर पलटा, चालक को बोनट पर घसीटा; वायरल हुआ वीडियो

Thu, 29 Jan 2026 10:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: विकास कुमार Updated Thu, 29 Jan 2026 10:42 PM IST
सार

वीडियो के अनुसार, एक जीप चालक तेज गति से आ रहा था, तभी सामने आ रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक जीप के आगे खड़ा हो गया। टक्कर के कारण वह उछलकर जीप के बोनट पर पहुंच गया और जीप चालक उसे कुछ दूरी तक ले गया।

विज्ञापन
E-rickshaw driver dragged on bonnet after being hit video goes viral
ई-रिक्शा चालक को बोनट पर घसीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर स्थित बिलासपुर में एक जीप चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। आरोप है कि जीप रोकने के लिए सामने खड़ा ई-रिक्शा चालक उछलकर जीप के बोनट पर पहुंच गया, जिसे जीप चालक कुछ दूर तक घुमाता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी जीप चालक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो
गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बुधवार दोपहर नगर के पटेल चौक के पास की घटना दिखाई दे रही है। वीडियो के अनुसार, एक जीप चालक तेज गति से आ रहा था, तभी सामने आ रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक जीप के आगे खड़ा हो गया। टक्कर के कारण वह उछलकर जीप के बोनट पर पहुंच गया और जीप चालक उसे कुछ दूरी तक ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ दूर जाने के बाद लोगों ने जीप चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी संत नगर कॉलोनी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि जीप चालक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सीओ हर्षिता सिंह ने वीडियो वायरल होने की पुष्टि नहीं की और मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed