{"_id":"67e16d87de2f72f1ca016734","slug":"dungarpur-case-warrant-issued-against-sambhal-surveillance-in-charge-azam-khan-appeared-from-jail-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंगरपुर केस: संभल के सर्विलांस प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी, जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंगरपुर केस: संभल के सर्विलांस प्रभारी के खिलाफ वारंट जारी, जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए आजम खां
Mon, 24 Mar 2025 08:04 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 08:04 PM IST
सार
सपा नेता आजम खां से जुड़े डूंगरपुर मामले में गवाही के लिए संभल इंस्पेक्टर कोर्ट में पेश नहीं हुए। कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया है। यह मामला 2019 में डकैती और मारपीट के आरोपों से जुड़ा है।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : हह
विस्तार
सपा नेता आजम खां से जुड़े डूंगरपुर मामले में गवाही के लिए संभल के इंस्पेक्टर रामवीर सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे, जिस पर कोर्ट ने इस मामले उनके खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर दिया है। अब इस मामले की सुनवाई 27 मार्च को होगी। सुनवाई के दौरान सपा नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े।
विज्ञापन
गंज थाने में डूंगरपुर बस्ती के लोगों ने वर्ष 2019 में सपा नेता आजम खां समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट की थी। साथ ही लूटपाट व डकैती का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान इस मामले के विवेचक व गवाह तत्कालीन गंज थाना प्रभारी व मौजूदा समय में संभल में सर्विलांस प्रभारी के पद पर तैनात इंस्पेक्टर रामवीर सिंह यादव को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए जिस पर कोर्ट ने इस मामले में उनके खिलाफ जमानतीय वारंट जारी कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई 27 मार्च को होगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड-पासपोर्ट मामले में नहीं हुई सुनवाई
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व पासपोर्ट मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को इस मामले में रिकार्ड पहुंचना था, लेकिन रिकार्ड नहीं पहुंचा, जिसकी वजह से सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई सात अप्रैल को होगी।