फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dungarpur case Azhar Ahmed Khan case filed bail letters in three cases

डूंगरपुर प्रकरण: आजम के करीबी अजहर ने तीन मामलों में दाखिल किए जमानत पत्र, कोर्ट ने तलब किया आपराधिक इतिहास

Fri, 15 Apr 2022 06:53 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर। 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 06:53 PM IST
सार

अजहर अहमद खां ने एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन कोर्ट) में अपने अधिवक्ता के माध्यम से तीन मामलों में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
Dungarpur case Azhar Ahmed Khan case filed bail letters in three cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा नेता आजम खां के करीबी एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां ने डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज तीन मामलों में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए हैं। कोर्ट ने पुलिस से रिपोर्ट तलब करते हुए सुनवाई के लिए 19 अप्रैल की तारीख तय की है।

विज्ञापन


पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ गंज थाने में साल 2019 में 12 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही उनके खिलाफ कोतवाली थाने में पांच और सिविल लाइंस थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद से ही अजहर अहमद खां फरार चल रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने 23 अगस्त 2020 को उनकी कुर्की तक कर ली थी। इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आए। 
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस और कोर्ट की लगातार सख्ती के बाद 16 मार्च को उन्होंने मुरादाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। उनके खिलाफ मुरादाबाद में भी रामपुर की पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed