{"_id":"6a9eeea6c13e91486903985a","slug":"dumper-runs-over-factory-clerk-on-scooter-killed-rampur-news-c-282-1-rmp1004-179581-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डंपर ने स्कूटी सवार फैक्टरी मुंशी को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डंपर ने स्कूटी सवार फैक्टरी मुंशी को रौंदा, मौत
Mon, 07 Sep 2026 10:34 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर गेट पर सोमवार रात करीब आठ बजे तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार फैक्टरी के मुंशी को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंज थाना क्षेत्र के घेर नज्जूखां निवासी वसीम एक लकड़ी फैक्टरी में मुंशी के पद पर काम करते थे। सोमवार रात करीब आठ बजे वह स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर गेट के पास उनकी स्कूटी डंपर की चपेट में आ गई। डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना गंभीर था कि वसीम की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही वसीम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। डंपर चालक मौके से भाग गया। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।