फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Due to the lockdown, the markets of Rampur remained closed on Sunday, people kept coming on the streets

लॉकडाउन के चलते रविवार को भी बंद रहे रामपुर के बाजार, सड़कों पर आते जाते रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Due to the lockdown, the markets of Rampur remained closed on Sunday, people kept coming on the streets
रामपुर। वीकेंड लॉकडाउन के बाद रामपुर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजार एवं दुकानें बंद रहीं। हालांकि, लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। इस बीच जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आवागमन की छूट रही। लोग अपने कामकाज से आ जा सकते थे। तहसील मुख्यालयों और गांव-कस्बों में भी लॉकडाउन का असर साफ दिखा।
विज्ञापन

प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। रविवार को ही तमाम नए संक्रमित सामने आ गए। प्रदेश के अन्य जिलों के हालात भी ऐसे हैं। ऐसे में संक्रमण को देखते हुए सरकार की ओर से शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसके तहत शुक्रवार रात से ही शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक के सभी बाजार बंद हो गए। रविवार को भी शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। सामान्य भीड़ तो नहीं थी लेकिन शहर के अधिकांश लोग तो घरों में ही रहे। शौकत अली रोड, शाहबाद रोड, मोहम्मद अली जौहर रोड, मिस्टन गंज, सब्जी मंडी, पुराना गंज, सर्राफा बाजार, चाकू बाजार, बाजार नसरूल्ला खां समेत शहर के सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों के बाजार बंद रहे। हालांकि, फल एवं सब्जियों की होम डिलीवरी की गई। मेडिकल, अस्पताल, गैस, बैंक समेत तमाम जरूरी सेवाएं जारी रहीं। इसके अलावा पंचायत चुनाव की मतगणना के मद्देनजर भी लोगों के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। यही हाल शाहबाद, मिलक, पटवाई, स्वार, टांडा, बिलासपुर आदि ग्रामीण एवं नगरीय इलाकों का रहा। लोग जरूरी कार्यों से ही घरों के बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed