{"_id":"695ec5aeeeea38352c0fc4c5","slug":"due-to-non-deployment-of-executive-officer-in-dadhiyal-the-cleanliness-system-collapsed-rampur-news-c-282-1-rmp1023-161618-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दढ़ियाल में अधिशासी अधिकारी की तैनाती न होने से सफाई व्यवस्था चरमराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दढ़ियाल में अधिशासी अधिकारी की तैनाती न होने से सफाई व्यवस्था चरमराई
विज्ञापन
दढ़ियाल। नगर पंचायत दढ़ियाल में करीब एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अधिशासी अधिकारी की तैनाती नहीं हो सकी है, जिसके कारण ननगर के विकास कार्य, सफाई व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। पूर्व में डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार पर अधिशासी अधिकारी का पदभार था। अब यह पद रिक्त है। जिसका खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
नगर पंचायत कार्यालय काशीपुर रोड पर नगर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित है। भीषण कोहरे और ठंड में फरियादी इस दूरी को तय कर कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन ईओ की अनुपस्थिति में उनके कार्य लंबित रह जाते हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के संयुक्त खाते के कारण आवश्यक भुगतानों पर भी रोक लग गई है, जिससे विकास कार्य और सफाई व्यवस्था की स्थिति और भी बदतर हो गई है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों चरन सिंह चौहान, आफताब आलम, हेमन्त चौहान, राजू , पकंज, सचिन आदि का कहना है कि नगर में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, जिससे स्वच्छता कार्य और अधिक लड़खड़ा गई है। नगरवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नए अधिशासी अधिकारी की तैनाती की मांग की है। उधर एडीएम संदीप वर्मा ने बताया कि जल्द ही ईओ की तैनाती की जाएगी। संवाद