फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Drug inspectors raided medical stores and seized 17 samples of banned cough syrup.

Rampur News: औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, प्रतिबंधित कफ सिरप के 17 नमूने लिए

Fri, 10 Oct 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Drug inspectors raided medical stores and seized 17 samples of banned cough syrup.
औष​धि विभाग की टीम मेडिकल से नमूने लेते हुए। स्त्रोत विभाग
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को जिले में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने विभिन्न मेडिकल स्टोर, क्लीनिक और अस्पतालों पर छापा मारकर 17 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजें हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध कफ सिरपों के नमूने लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जनपद में अन्य संदिग्ध कफ सिरपों के नमूने भी एकत्र किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि कफ सिरप एक बार खुलने के बाद जल्द ही खराब हो सकता है। ऐसे में खांसी होने पर घर में रखे पुराने या खुले हुए सिरप का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट अवश्य जांच लेनी चाहिए।
विज्ञापन



पांच साल से कम उम्र के बच्चों को न दें कफ सिरप
देश के कुछ राज्यों में कफ सिरप पीने से बच्चों पर पड़े जानलेवा दुष्प्रभावों की खबरों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसके अनुसार पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने की सिफारिश नहीं की जाती है। कफ सिरप में डाईएथिलीन ग्लाइकाल जैसे हानिकारक तत्वों की मिलावट के कारण ये जानलेवा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये सावधानियां हैं जरूरी

हमेशा वैध मेडिकल स्टोर से ही दवाएं खरीदें।
दवा की बिक्री पर बीजक अवश्य प्राप्त करें।
बीजक पर अंकित बैच नंबर और एक्सपायरी डेट का मिलान दवा के पैक पर अंकित विवरण से कर लें।
अगर बैच नंबर और एक्सपायरी डेट में अंतर मिले तो वह दवा न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed