{"_id":"69f7ab028230f2b4c201469b","slug":"driver-injured-in-tractor-overturn-dies-during-treatment-rampur-news-c-282-1-rmp1001-170139-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रैक्टर पलटने से घायल चालक की इलाज के दौरान मौत
Mon, 04 May 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 04 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
सैफनी। भट्टे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कच्ची ईंट भरकर ले जाते समय ट्रैक्टर पलटने से चपेट में आए चालक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों द्वारा भट्टा स्वामी के खिलाफ दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ताजपुर बेहटा गांव निवासी 20 वर्षीय ऋतिकेश 29 अप्रैल की सुबह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कच्ची ईंट भरकर भट्टे पर जा रहा था। इसी दौरान चढ़ाई पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर ऋतिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया था।
शनिवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने भट्टा स्वामी दीपू के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।