फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Drinking water crisis in Swar CHC, both hand pumps out of order for a month, patients upset

Rampur News: स्वार सीएचसी में पेयजल संकट, एक माह से दोनों हैंडपंप खराब, मरीज परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in Swar CHC, both hand pumps out of order for a month, patients upset
स्वार। सीएचसी परिसर में लगे दोनों हैंडपंप पिछले करीब एक माह से खराब पड़े हैं, लेकिन अब तक संबंधित विभाग ने इस समस्या पर कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया है। हैंडपंप खराब होने के कारण मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल कर्मियों को स्वच्छ पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने हैंडपंप जल्द ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मालूम हो कि सीएचसी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। पानी की सुविधा न होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है या बाहर से पानी खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक हैंडपंपों की मरम्मत न होना व्यवस्थागत लापरवाही को उजागर करता है।
विज्ञापन

समाजसेवी नवाब दूला खां ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर एक महीने से पानी की व्यवस्था न होना बेहद चिंताजनक है। व्यापारी नेता अतीक अहमद अंसारी ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है, यह सरासर लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव चंदेल ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी जल निगम को दे दी गई है। जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी, ताकि मरीजों और स्टाफ को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed