फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dowry harassment report filed against five including husband

Rampur News: पति समेत पांच के खिलाफ की दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report filed against five including husband
रामपुर। केमरी क्षेत्र के ग्राम भवरंकी निवासी शीतल ने पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।कहा कि उसकी शादी 2020 में प्रेम सिंह निवासी ग्राम ज्योहारा थाना मिलक के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति,सास, ससुर, जेठ व ननद खुश नहीं थे। उसके दो साल की बेटी है। वह दोबाद गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने लिंग परीक्षण कराया। फिर बेटी होने पर मारपीट करने लगे और छह माह पहले घर से निकाल दिया। तब से वह अपने मायके में रह रही है। उसकी दूसरी बेटी हुई।
विज्ञापन

शीतल ने बताया कि आठ अक्तूबर को उसका पति अन्य ससुराल वाले उसके घर भवरंकी आए और कहा कि डेढ़ लाख रुपये दो तो शीतल को घर ले जाएंगे। मना करने पर तलाक पर हस्ताक्षर कराने के लिए जबरदस्ती करने लगा। उसकी ननद गुड़ियो ने बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। अन्य ससुराल वालों ने मारपीट की। उसकी मां के साथ भी मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट आरोपी पति प्रेम सिंह, ससुर राम सिंह, सास शकुंतला, जेठ सत्यप्रकाश व ननद गुड़िया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed