फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   doongarpur asra coloni news

पांच कर्मचारी हटाए, सीडीओ को जांच सौंपी

Sat, 06 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 06 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
डूंगरपुर में पालिका की जमीन के रिकार्ड में हेराफेरी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर विकास मंत्री की नाराजगी के बाद प्रशासन ने कलेक्ट्रेट स्थित रिकार्ड रूम के सभी पांच कर्मियों को हटा दिया है। उनके स्थान पर अन्य तहसीलों से कर्मचारियों की तैनाती की गई है। मामले की जांच के लिए सीडीओ के नेतृत्व में कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन



कार्रवाई से हड़कंप मचा है। कलेक्ट्रेट का रिकार्ड रूम भ्रष्टाचार की जद में है। बाबूराज इतना हावी है कि यहां जमीनों के अभिलेखों में खूब हेराफेरी की जाती है। हेराफेरी का एक मामला डूंगरपुर में आसरा आवास योजना के तहत आवंटित जमीन में सामने आया है।
विज्ञापन



अफसरों और कर्मचारियों से साज होकर कुछ लोगों ने पालिका की जमीन को निजी भूमि दर्शा दी थी। इसके बाद यहां प्लाटिंग हो गई। जब आसरा आवास बनने का नंबर आया तो लोग जमीन को अपना बताते हुए कोर्ट तक चले गए। आसरा कालोनी बनाने में कानूनी अड़चनें आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर विकास मंत्री आजम खां ने डीएम को चिट्ठी लिखकर इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की थी। अफसरों और भूमाफियाओं के बीच साठगांठ का पर्दाफाश कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने रिकार्ड रूम के कर्मचारियों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए सभी पांच कर्मियों को हटा दिया है।



रिकार्ड रूम से हटाए गए कर्मचारियों में रेखा चौधरी, राधेश्याम, सुनीता सक्सेना, कंचन सिंह और भगवान शामिल हैं। उनके स्थान पर दूसरे कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच सीडीओ को सौंप दी गई है। सीडीओ की अध्यक्षता में गठित कमेटी में दो एसडीएम को लगाया गया है। उनसे रिपोर्ट जल्द से जल्द देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed