{"_id":"587bc6b24f1c1b5b03efe8b4","slug":"donot-protest-metold-azajm","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर को लाजवाब बनाया अब तो विरोध न करें विपक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर को लाजवाब बनाया अब तो विरोध न करें विपक्षी
अमर उजाला ब्यूरो./ रामपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
स्वार नगर क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई करती मुबंई व स्थानीय पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि शहर में जितना विकास कराया है उसे देखकर विपक्षियों को उनका विरोध नहीं करना चाहिए। बल्कि, विरोधी भी विकास में उनका सहयोग करें।
नगर विकास मंत्री ने रविवार को सपा दफ्तर पर हुई महिला कार्यकर्ताओं की मीटिंग में कहा कि शहर में उन्होंने जितना विकास कराया है उसे देखकर किसी को भी उनके मुकाबले में नहीं आना चाहिए। शहर के लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है। शहर को लाजवाब बना दिया।
विज्ञापन
गांधी समाधि पर्यटन स्थल बन गई है। बाहर से लोग गांधी समाधि के देखने आ रहे हैं। कहा कि वह चाहते हैं कि हर गरीब का भी बच्चा पढ़कर काबिल बने। इसलिए उन्होंने यूनीवर्सिटी बनवाई और आरपीएस स्कूल खुलवाए हैं। महिलाओं के लिए शहर में पार्कों का भी निर्माण कराया है। आजम खां ने कहा कि वह 24 घंटे में 20 घंटे अवाम के लिए काम करते हैं। इसके बाद भी विपक्षी उनका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
आजम खां ने महिला कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद शहर, स्वार और टांडा के तमाम लोगों ने सपा में शामिल होने की घोषणा की। आजम खां ने पार्टी में शामिल होने वालों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर स्वार-टांडा के सपा प्रत्याशी अब्दुल्लाह आजम, नगर पालिका चेयरमैन अजहर खां, आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, रामपुर गन्ना समिति के चेयरमैन मसूद खां गुड्डू, महिला सभा का जिलाध्यक्ष माया देवी, शाहिदा नाज, रेखा सक्सेना, नसरीन तौसीफ, रिंकी सैनी, फबिहा, अनिता सक्सेना, सबीहा हबीब, सबा खान, फरहा बी भी थीं।