फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   donetting religious gift to god chandra prahbu and prays

अर्घ्य देकर की भगवान चंद्र प्रभु की पूजा

Thu, 17 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला,रामपुर Updated Thu, 17 Mar 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
donetting religious gift to god chandra prahbu and prays
अर्घ्य देकर की भगवान चंद्र प्रभु की पूजा
मंगलाष्टक पाठ के साथ चंद्र प्रभु भगवान को नारियल भेंटकर श्री सिद्ध चक्र विधान की शुरुआत की गई। विधान आठ दिन तक चलेगा। पहले दिन पांच जोड़ों ने भाग लिया और आठ अर्घ्य दिए गए। फूटा महल स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बुधवार से श्री सिद्ध चक्र विधान की शुरुआत की गई। मंगलाष्टक का पाठ और जिनेंद्र आज्ञा में भगवान चंद्र प्रभु को सामूहिक रूप से नारियल भेंट किए गए। दिनेश कुमार खंडेलवाल की ओर से ध्वजारोहण किया गया और अनीता जैन ने कलश स्थापना की।
विज्ञापन


डा. सुमेर चंद जैन ने दीप प्रज्ज्वजन किया। पराग जैन ने मांडले का विमोचन किया। दयोलरी से लाई गई चंद्र प्रभु भगवान की प्रतिमा को सिद्ध चक्र विधान के मांडले पर विराजमान किया। मांडले का शुभारंभ अध्यक्ष अशोक कुमार जैन एवं उपाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार जैन ने झंडियां दिखाकर किया। मांडले पर अखंड ज्योति प्रज्जवलित की गई। ग्यारह जिन प्रतिमाओं को अभिषेक किया गया।
विज्ञापन


मंत्रोच्चारण के बीच शांतिधारा हुई। देवशास्त्र गुरु, विद्यमान बीस तीर्थंकर, चौबीसों भगवान, नंदीश्वर दीप की पूजा संगीत के साथ की गई। अबागढ़ से आईं महिला संगीतकार सपना जैन ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान नरेंद्र कुमार जैन, अजीत, राकेश जैन, रमेश सेठी, संजय, नरेश जैन, विमल चंद जैन, पारसदास जैन, रमेश चंद्र, वीरेंद्र कुमार जैन, शिखर जैन, सुभाष जैन, प्रतीक जैन, देवेंद्र कुमार जैन, नितिन जैन, अनिल जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed