{"_id":"7f05dbf907c7dd119da47150cc7eb036","slug":"doners-list-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्त के लिए अब सीधे करें रक्तदाताओं से संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्त के लिए अब सीधे करें रक्तदाताओं से संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल या गंभीर बीमारी से जूझ रहे किसी भी मरीज के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ने पर जिले के लोग सीधे स्वैच्छिक रक्तदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए एनआईसी की वेबसाइट पर लिंक बनाकर जिले के स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम, रक्त समूह और मोबाइल नंबर को अपलोड कर दिया गया है।
ताकि आपातकाल की स्थिति में रक्त की आवश्यकता पर रक्तदाता की तलाश में समय बर्बाद न हो। स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सूची में 16 नाम शामिल हैं। पिछले वर्ष सरकार ने जिले वार स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सूची को आनलाइन करने का आदेश दिया था।
साल की शुरुआत में ही जिले में स्वैच्छिक रक्तदाताओं की सूची को आनलाइन अपलोड कर दिया गया है। एनआईसी-रामपुर की वेबसाइट पर वालंटियर ब्लड डोनर्स की लिस्ट अपलोड की गई है। लिस्ट में फिलहाज जिला अस्पताल से उपलब्ध हो सके स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम ही अपलोड किए गए हैं। इनकी संख्या अभी कुल 16 है।
विज्ञापन
नए स्वैच्छिक रक्तदाताओं के नाम मिलने पर इसे अपडेट किया जाएगा। लिस्ट में रक्तदाता के नाम औरमोबाइल नंबर के साथ ही उसका पता और रक्त समूह की पूरी जानकारी दर्ज की गई है। आनलाइन ब्लड डोनर्स की सुविधा से अब दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने या गंभीर बीमारी में रक्त की आवश्यकता पड़ने पर रक्तदाता की तलाश में समय बर्बाद नहीं होगा।
ये हैं स्वैच्छिक रक्तदाताः अमित सिंह, मोहम्मद आलम, पुलकित अग्रवाल, नबी अहमद, सीमा प्रसाद, अजय कुमार, डा. एम कलीम, मामून शाह, उस्मान अली, फैसल खान, रजा उद्दीन, मुबस्सिर अली, विक्की मियां, आजम खान, फहीम खान, इस्माइल खान।
ये रक्त समूह उफलब्धः ओ पॉजीटिव और निगेटिव, बी पॉजीटिव, ए पॉजीटिव। इन रक्त समूह के नहीं हैं रक्तदाताः ए निगेटिव, बी निगेटिव, एबी-पॉजीटिव व निगेटिव।