फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dog drank paneer water in Rampur shopkeeper fined 10000

डॉग ने लगवाया मोटा दंड: कुत्ते ने पिया पनीर का पानी, दुकानदार पर लगा 10 हजार जुर्माना

Thu, 27 Jul 2023 10:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 10:46 PM IST
सार

 वीडियो वायरल होने पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेंद्र कुमार गौतम, और द्वारिका प्रसाद डेयरी पर पहुंचे। डेयरी के बाहर रखे बर्तन के बारे में संचालक से जानकारी ली। जोकि संतोषजनक नहीं देने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
Dog drank paneer water in Rampur shopkeeper fined 10000
कुत्ते ने पिया पनीर का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के रामपुर स्थित शाहबाद गेट स्थित फेमस दूध की डेयरी के बाहर रखे भगौने में एक कुत्ता पनीर का पानी पीने लगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर इतना फैला कि नगर पालिका परिषद के अधिकारियों तक पहुंच गया। इस पर अधिकारियों ने डेयरी संचालक की दुकान पर पहुंचकर 10 हजार रुपये का चालान कर दिया।

विज्ञापन

नगर पालिका परिषद से कुछ दूरी पर फेमस नाम की डेयरी है। डेयरी के बाहर दूध के बर्तन रखे रहते हैं। गुरुवार को डेयरी के बाहर रखे भगौने में कुत्ते ने मुंह डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीर ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जोकि शहर में वायरल हो गई। वीडियो वायरल होने पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक देवेंद्र कुमार गौतम, और द्वारिका प्रसाद डेयरी पर पहुंचे। डेयरी के बाहर रखे बर्तन के बारे में संचालक से जानकारी ली। जोकि संतोषजनक नहीं देने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed