फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Do not start any new tradition on Eid: CO

ईद पर कोई नई परंपरा शुरू न करें : सीओ

Sun, 01 Jun 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Do not start any new tradition on Eid: CO
बिलासपुर। सीओ रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि मुस्लिम समाज के लोग ईद उल अजहा का त्योहार परंपरागत ढंग से मनाएं। कोई भी व्यक्ति नई परंपरा को पैदा न करें। उन्होंने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ ने ईद उल अजहा के त्योहार को लेकर मौजूद लोगों से जानकारी ली । लोगों ने उन्हें बताया कि ईद उल अजहा का त्योहार उनके यहां पूरी तरह से शांतिपूर्वक ढंग से मनाया जाता है।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग कुर्बानी करते वक्त विशेष ध्यान रखें कि किसी की भावनाएं आहत तो नहीं हो रहीं हैं। साफ सफाई का ध्यान रखें। कुर्बानी को लेकर ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे किसी की भावनाएं आहत हो। उन्होंने सभी को शासन के आदेशों का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी शासन के आदेशों का उल्लंघन करेगा। उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। बैठक में कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी ललित कुमार, व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष धन्नूमल बंसल, हाफिज ताहिर, सुदर्शन मदान, राजीव अग्रवाल, गजाली खां, फैजान खां, मोहसिन खान, अनस खान, शिशुपाल सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed