फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Diwan will be held today at Gurdwara Shaheed Baba Deep Singh in Bilaspur.

Rampur News: बिलासपुर के गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह में आज सजेगा दीवान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Diwan will be held today at Gurdwara Shaheed Baba Deep Singh in Bilaspur.
बिलासपुर। गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह नवाबगंज में शनिवार को भी पाठ चलता रहा व अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जत्थों ने गुरुवाणी का पाठ किया।
विज्ञापन

पूरे दिन संगत ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। गुरु का अटूट लंगर भी पूरे दिन बरताया गया। मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर ने बताया कि रविवार को गुरुद्वारे में धार्मिक समागम में दीवान सजेगा और दूरदराज से आने वाले विभिन्न जत्थे सबद कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। लंगर भी बरताया जाएगा। दीवान को लेकर उनकी कमेटी ने आज सारी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। उन्होंने संगत से धार्मिक समागम में भाग लेने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे मुख्य ट्रस्टी सतनाम कौर की मौजूदगी में मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जसपाल सिंह ने गुरुद्वारे में नितनेम का पाठ किया। आसा दी वार में स्थानीय जत्थे ने गुरुवाणी का पाठ किया। अंत में अरदास हुई और प्रसाद वितरित किया गया। सुख शांति के लिए गुरुद्वारे में पाठ पूरे दिन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठी पूरे दिन पाठ करते नजर आए और रविवार को पाठ का भोग डाला जाएगा। पूरे दिन संगत गुरुद्वारे में आती जाती रही। संगत ने श्री गुरु महाराज की सुसज्जित पालकी व शहीद बाबा दीप सिंह की समाधि के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
संगत को प्रसाद भी वितरित किया गया। गुरु का अटूट लंगर भी पूरे दिन बरताया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस व पीएसी मुस्तैद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed