फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   diwan decorated

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव सजा दीवान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
diwan decorated
रामपुर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार प्रबंधक कमेटी की ओर से विशेष दीवान सजाया गया। सिविल लाइंस में सुबह से शाम तक व फिर रात में दीवान सजा, जिसमें रागी जत्थों ने सबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके साथ ही गुरु का अटूट लंगर बरता गया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर्व पर सिविल लाइंस स्थित गुरु गोबिंद सिंह पार्क में विशेष दीवान सजाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। दीवान के तहत सुबह 5 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सबद कीर्तन में अमृतसर से आए रागी जत्था भाई लखविंदर सिंह और भाई सतेंद्र वीर सिंह जी ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके साथ ही प्रचारकों ने भी गुरु के इतिहास को बताया, जिसमें सुल्तानपुर लोधी पंजाब से आए हेड ग्रंथी भाई सुरजीत सिंह और अमृतसर से आए भाई लवलप्रीत सिंह ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और उनके साहिबजादों के बारे में विस्तार से बताया। प्रचारकों ने गुरु का इतिहास बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और हर जरूरतमंद की मदद करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक रात्रि दीवान सजा, जिसमें भाई लखविंदर सिंह और भाई सतेंद्र वीर सिंह ने सबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। रविवार को कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह, राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पेक्सफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व सांसद बेगम नूरबानो भी पहुंची। इस दौरान गुरुद्वारा के प्रधान गुरजीत सिंह आहूजा, मनजीत सिंह माटा, रघुवीर सिंह उप्पल, इंद्रजीत सिंह चिटकारा, हरबंस सिंह, निहाल सिंह, दर्शन सिंह खुराना, नानक सिंह, निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, अवतार सिंह, सुरजीत सिंह चिटकारा, जगजीत सिंह, अमरीक सिंह ताशका वाले, गुलशन अरोरा, सुखविंदर सिंह, राधेश्याम अरोरा, सुरजीत सिंह, चरन मासी, रनजीत कौर, जसवीर कौर, रूबी, डिंपल, जगजीत कौर, गुरमीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed