फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Diwali of the cleaning workers of the municipality faded, did not get salary

पालिका के सफाई कर्मियों की दिवाली फीकी, नहीं मिला वेतन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Diwali of the cleaning workers of the municipality faded, did not get salary
पालिका के सफाई कर्मियों की दिवाली फीकी, नहीं मिला वेतन
विज्ञापन

रामपुर। समझौता होने और लिखित आश्वासन के बाद भी नगर पालिका के सफाई कर्मियों को दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला। अपनी मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों धरना दे रहे थे। 20 अक्तूबर को भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता की मध्यस्था में समझौता हुआ था। समझौते में ईओ ने आश्वासन दिया था कि सफाई कर्मचारियों के बैंक खाते में दिवाली से पहले वेतन पहुंच जाएगा।

समझौते की शर्तों के मुताबिक वेतन न मिलने पर सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ईओ से उनके आवास पर मुलाकात की। ईओ ने उनको बताया कि कंप्यूटर में गड़बड़ी की वजह से उनका वेतन खाते में नहीं डल सका है। 25 अक्तूबर तक उनके खाते में वेतन की राशि पहुंच जाएगी। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी बाबूलाल कौशल, संजय, प्रमोद कुमार वाल्मीकि, विकास चौहान, राजेश और राकेश ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed