फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Diwali celebrated with enthusiasm across the district

Rampur News: उल्लास के साथ जिलेभर में मनाई गई दिवाली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with enthusiasm across the district
रामपुर। जिले में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार की रात लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में मां लक्ष्मी-गणेश और कुबेर का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद घरों में दीपक जलाकर रोशनी की और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। देर रात आतिशबाजी होती रही।दीपावली के त्योहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। दिन भर लोगों ने खरीदारी की और अपने घरों को रंगीन झालरों से सजाया। अपने मंदिरों को फूल-माला से सजावट की। मां लक्ष्मी-गणेश और कुबेर की मूर्ति की स्थापना की। शाम पौने छह बजे के बाद शुभ मुहूर्त में मंदिरों और घरों में मंत्रोच्चारण के बाद पूजन-अर्चन शुरू हुआ। माता लक्ष्मी के जयकारे के साथ आरती पाठ किया गया। इस दौरान पूरा जनपद रोशनी से नहाया नजर आया। एक से बढ़कर एक रंगीन झालरें कंडील आदि सड़कों पर रोशनी बिखेर रहे थे। इसके बाद लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी की। मिलक, स्वार, बिलासपुर, शाहबाद, टांडा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिवाली की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed